बैटरी को चार्ज करना
- वोल्टेज नोट करें! पावर का स्तोत्र वोल्टेज अडैप्टर के टाइप लेबल की जानकारी से मिलता जुलता होना चाहिए।
- प्लग-इन पावर सप्लाई इकाई के संचालन निर्देशों का पालन करें।
बैटरी चार्ज करने के लिए, चार्जिंग केबल का उपयोग करके USB चार्जिंग सॉकेट को प्लग-इन पावर सप्लाई से कनेक्ट करें। पावर सप्लाई इकाई को पावर सॉकेट में प्लग करें।
- अंतर्राष्ट्रीय परिवहन नियमों के कारण Li-Ion बैटरियां आंशिक रूप से चार्ज करके वितरित की जाती हैं। बैटरी की पूरी क्षमता को निश्चित करने के लिए, बैटरी को प्रथम उपयोग से पहले पूरी तरह से चार्ज करें।
चार्जिंग के दौरान पावर टूल का हैंडल गर्म हो जाता है। यह सामान्य है।
यदि चार्जर का उपयोग लम्बे समय तक नहीं किया जाना है तो उसे मुख्य स्रोत से अलग कर दें।
चार्जिंग के दौरान पावर टूल का उपयोग नहीं किया जा सकता; यदि चार्जिंग के दौरान यह काम नहीं करता है तो यह दोषपूर्ण नहीं है।